Haryana News: नदी में नहाने गई 2 बच्चियां डूबी, Rescue जारी

हरियाणा: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में 14 साल की बच्ची मारकंडा नदी में डूब गई है। बच्ची मारकंडा नदी में नहाने के लिए गई थी हालांकि बच्ची के साथ एक और बच्ची भी नदी में नहा रही थी जिसको बाहर निकाल लिया गया। इस मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली वह गोताखोर के साथ पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरु की।
जानकारी के अनुसार, शाहाबाद के कलसाना गांव के रहने वाली संजू देवी दोपहर के समय मारकंडा नदी में नहा रही थी। गांव के और बच्चे भी नदी में नहा रहे थे। संजू के साथ एक 10 साल की छोटी लड़की नीलम भी थी। दोनों नहाते हुए नदी में आगे चले गए। कुछ देर बाद दोनों बच्चियां डूबने लग गए। इसमें से दूसरी बच्ची बाहर आ गई परंतु संजू देवी डूब गई।
Leave a Reply