फिल्म ‘शेरा’ की शूटिंग के दौरान Punjabi singer Parmish Verma घायल, आया बयान

Written by

in

चंडीगढ़ः हरियाणा के अंबाला में शूटिंग के दौरान पंजाबी गायक व अभिनेता परमिश वर्मा घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी फिल्म ‘शेरा’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। इस घटना में कार के शीशे का एक टुकड़ा उनके चेहरे पर लगा है। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना के बाद परमिश वर्मा चंडीगढ़ वापिस आ गए। फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

Read in English:

Punjabi Singer-Actor Parmish Verma Injured on Set of Upcoming Film Shera

दरअसल, इन दिनों परमिश अपनी आगामी फिल्म शेरा की शूटिंग के लिए अंबाला आए हुए हैं, सोमवार को यहीं पर एक टेक के दौरान परमिश की गाड़ी पर नकली गोली फायर की गई, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। घटना के दौरान परमिश इस दौरान गाड़ी के अंदर ही बैठे थे, इसलिए शीशा टूट कर परमिश के चेहरे पर जा लगा, इससे उनके चेहरे पर चोट लग गई। अभी तक किसी ने भी इस मामले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है, लेकिन परमिश वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जरूर सांझा की है। उन्होंने लिखा कि यह घटना ‘शेरा’ फिल्म के सेट पर हुई। मैं परमात्मा के आशीर्वाद के साथ ठीक हूं।

बता दें कि पंजाबी फिल्म “शेरा” दुनियाभर के सिनेमाघरों में 15 मई 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में परमिश वर्मा लीड एक्टर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वो शेरा के मजबूत किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को सावियो संधू द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है, जो कि अपने दमदार लेखन और निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म में दर्शकों को खूब ड्रामा और संघर्ष देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग पर काफी पैसा खर्च किया जा रहा है, हर सेट के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। हालांकि इस फिल्म का बजट कितना रहेगा इसके बारे में जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *