भारत में शुरु हुई Tesla Car के नए मॉडल की Delivery, जानें कीमत और Features

Written by

in

नई दिल्ली: अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने भारत में अपने Model Y की डिलीवरी शुरु कर दी है। बीते दिन परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस कार की डिलीवरी ली थी। अब आईनॉक्स ग्रूप के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन ने टेस्ला का इलेक्ट्रिक वाहन खरीदा है। भारतीय उद्योग जगत में टेस्ला इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले वह पहले व्यक्ति बन गए हैं। टेस्ला कार की डिलीवरी के बाद उन्होंने एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की है।

टेस्ला ने दी बधाई

सिद्धार्थ जैन ने अपनी इस पोस्ट में एलन मस्क को भी टैग किया है। टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि – एलन मस्क मैं भारत की पहली टेस्ला कार पाकर बहुत रोमांचित हूं। 2017 में टेस्ला फ्रेमोट फैक्टरी देखने के बाद से ही मैं इस अनमोल पल का इंतजार कर रहा था। सपने सच होते हैं। उनकी इस पोस्ट पर टेस्ला इंडिया के ऑफिशियल हैंडल के द्वारा भी पोस्ट पर भी बधाई दी गई है। टेस्ला ने भारतीय बाजार में अपनी रणनीतिक मौजूदगी को तेजी से विस्तार देना शुरु किया। कंपनी ने 15 जुलाई को बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में अपना पहला शोरुम शुरु किया था। इसके बाद 11 अगस्त को कंपनी ने दिल्ली के एयरोसिटी में अपना नया शोरुम भी शुरु किया है।

भारत में इतनी है Tesla Model की कीमत

भारत में टेस्ला मॉडल वाई पूरी तरह से इंपोर्ट के जरिए लाया जा रहा है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआत की कीमत 59.89 लाख रुपये है। ये कार दो अलग-अलग वेरिएंट (स्टैंडर्ड और लांग रेंज) में आ रही है। इसके लांग रेंज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 67.89 लाख रुपये है। कंपनी ने पूरे देश में इस कार की ऑनलाइन बुकिंग शुरु कर दी है। इस कार के फीचर्स और बाकी चीजें आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। लॉन्च के समय कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि शुरुआत में कार को मुंबई, दिल्ली, पुणे और गुरुग्राम में कार की डिलीवरी को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

 कार में मिलेगा ये खास फीचर

टेस्ला मॉडल Y दो अलग-अलग बैटरी पैक (60KWH और बड़े 75 kWH बैटरी पैक) में मिलेगी। 60 Kwh की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 500 किमी की ड्राइविंग रेंज (WLTP सर्टिफाइड) रेंज देगी। वही लॉन्ग रेंज वेरिएंट 622 किमी की ड्राइविंग रेंज देगी। इस कार में आपको ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर भी मिलेगा। इस फीचर के लिए ग्राहकों को अलग से 6 लाख रुपये देने होंगे।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *