Jalandhar News: मंडियों में धान की खरीद शुरू, मंत्री लालचंद कटारूचक का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में आई बाढ़ के बाद अब धान की कटाई की बारी है। ऐसे में जहां एक ओर राहत कार्य जारी है, वहीं दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों द्वारा मंडियों में धान ख़रीद की व्यवस्था भी पूरी की जा रही है ताकि बाढ़ के बीच किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी के चलते आज भोगपुर मंडी में धान ख़रीद की व्यवस्था को लेकर कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पनग्रेन, पनसप, मार्कफेड, एफसीआई सहित अन्य एंजेसियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

कल से धान की खरीद पंजाब में शुरू कर दी गई है। आज मंडी में हल्का इंचार्ज पवन टीनू, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों ने काफी मेहनत से फसल बोई है। सीएम भगवंत मान सरकार द्वारा किसानों के साथ किए गए वादों को निभाया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी धान की खरीद शुरू हो गई है। बाढ़ के हालातों से निकलकर अब पंजाब की मंडी से किसानों के प्रत्येक दाने को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2389 रुपए एमएसपी का रेट तय किया है।

वहीं मंडियों में धान की खरीद को लेकर साफ-सफाई, पीने के पानी सहित अन्य पुख्ता प्रबंध किए गए है। 172 लाख एमटी का केंद्रिय पूल से टारगेट मिला है, जिसके चलते 190 लाख एमटी तक टारगेट पूरा किया गया। 15 हजार करोड़ रुपए की सितंबर माह की सीसीएल मिल चुकी है और अक्टूबर की भी 27 हजार करोड़ रुपए की सीसीएल आ गई है। ऐसे में किसानों को कोई परेशानी ना आए, उसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए गए है। आज तीन किसानों की धान की खरीद शुरू करवाई गई है। शाम तक उनके खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *