अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे खड्डे में गिरी कार, बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Written by

in

बानसूरः जिले के कस्बा डाबरिया रोड पर बीती देर रात करीब 10 बजे दयाराम मोरोडिया निवासी बानसूर अपनी कार से घर लौट रहे थे कि उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में करीब 20 फीट गहरे खड्डे में जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर दयाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायल को कार से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तुरंत निशुल्क रोटी बैंक एम्बुलेंस को बुलाया और दयाराम को बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि चालक के सिर में गंभीर चोट लगी है। हालत को देखते हुए उन्हें कोटपूतली रेफर कर दिया गया। वहीं गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *