Punjab News: श्री हनुमान मंदिर के बाहर खड़े वाहन को चोर ने बनाया निशाना, देखें CCTV

Written by

in

लुधियानाः जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। हालात यह हो गए है कि अब चोर मंदिरों के पास खड़े वाहनों को निशाना बना रहे है। वहीं ताजा मामला हबोवाल स्थित सिद्ध पीठ संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर के बाहर से चोरी का सामने आया है। जहां मंदिर के बाहर से चोर साइकिल लेकर फरार हो गया।

घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि घटना स्थल के पास लोग गुजर रहे है। वहीं वहां पर कुछ नौजवान भी खड़े है। इस दौरान व्यक्ति आता है और वहां खड़े होकर आसपास लोगों को देखने लग जाता है। इस दौरान वह वहां खड़े युवकों के जाने का इंतजार करता है।

जिसके बाद जैसे ही एक्टिवा सवार परिवार वहां से जाने लगता है तो चोर वहां से सरेआम साईकिल चोरी करके फरार हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *