Punjab News: Free हुआ सबसे महंगा Toll Plaza, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना: जिले में लाडोवाल टोल प्लाजा को दोपहर करीब डेढ़ बजे किसानों ने फ्री करवा दिया। वाहन बिना टैक्स दिए गुजर रहे हैं। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के नेता किसानों के साथ टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए हैं। दरअसल, परेशानः भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने बताया कि गांव मंगली से लाडोवाल टोल तक सड़कों की हालत खराब है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि राहों रोड की हालत इतनी खराब है कि कोई भी व्यक्ति वाहन लेकर नहीं जा सकता। यदि कोई गर्भवती महिला राहों रोड से गुजरे तो उसे बड़ी समस्या हो सकती है। इसके अलावा, शाम के समय गांव मंगली से बस्ती जोधेवाल चौक तक रेहड़ी-फड़ियां लगने से जाम की स्थिति बन जाती है। दिलबाग सिंह ने कहा कि लिंक सड़कों में बरसात के बाद इतने गड्ढे हो गए हैं कि रोजाना कई वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि टोल कर्मी वाहन चालकों से मोटा टोल वसूलते हैं। लेकिन लोगों को सुविधाएं बिल्कुल नहीं दी जा रही हैं। इसी वजह से आज लोगों से बड़ी संख्या में एकत्र होने का अनुरोध किया।

लाडोवाल टोल फ्री करवाने से पहले टोल प्लाजा मैनेजर विपन किसानों से मिले। उन्होंने कहा- हम किसानों का सपोर्ट करते हैं, लेकिन दूसरी सड़कों से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। इस बारे में आपको DC से बात करनी चाहिए। उधर, किसानों के धरने को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। टोल प्लाजा के आसपास 2 से 3 थानों की फोर्स और पुलिस चौकियों के मुलाजिम तैनात हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *