Punjab News: अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरोह के 2 सदस्य काबू, 12 किलो अफीम बरामद, देखें वीडियों

Written by

in

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमृतसर के गोल्डन गेट के पास नाके के दौरान 2 अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 12 किलो अफीम, थार रॉक्स और ड्रग मनी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली से पंजाब में नशे की खेप ला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read In English: 

Amritsar Police Bust Major Opium Smuggling Racket, Two Arrested with 12 Kg Haul

पुलिस आयुक्त, अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर
गोल्डन गेट के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक थार रॉक्स गाड़ी में 2 लोग आते दिखाई दिए जिन्हें रोककर उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम हरविंदर सिंह उर्फ ​​हैरी और रणजीत सिंह उर्फ ​​राणा बताया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 12 किलो अफीम बरामद हुई। बाद में जांच में पता चला कि ये दोनों पहले भी नशा तस्करी करते पकड़े जा चुके हैं।

हरविंदर सिंह उर्फ ​​हैरी के भाई गुरप्रीत सिंह पर भी पहले नशा तस्करी का मामला दर्ज था, जिसमें 7 किलो अफीम बरामद हुई थी। हरविंदर सिंह उर्फ ​​हैरी 2022 से नशे के धंधे में सक्रिय बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों को 18 सितंबर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके पास से 12 किलो अफीम, एक कार (थार रॉक्स) और 6,000 रुपए का नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *