Punjab News: एक्शन में आई पुलिस, इस इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः पंजाब में युद्ध नशा विरुद्ध के मुहिम को लेकर एक बार फिर से पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। यही कारण है कि आज पंजाब भर में पुलिस द्वारा कॉसो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दअसल, त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में तस्करों सहित शरारती अनंसरों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर आज एक बार फिर से मुहिम चलाई। इस दौरान नशे के सौदागरों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी संख्या में पुलिस ने इलाके में दबिश दी।

जहां पुलिस ने नशा तस्करों की अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों की जांच कर उन्हें गिराने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में पुलिस की ओर से सख़्त सुरक्षा प्रबंध किए गए। नगर निगम ने मोगा पुलिस की सहायता से साधा वाली बस्ती में सोना नाम की नशा तस्कर महिला की दो मंजिला बिल्डिंग जो नशा बेचकर बनाई गई थी को गिराना शुरू कर दिया इस मौके जहां नगर निगम के कर्मचारी थे वही मोगा के एस एस पी अजय गांधी एस पी डी बाल कृष्ण के अलावा सभी अधिकारी मौजूद थे वही यह घर छोटी गली में होने के कारण वहां बिल्डिंग को गिराने में थोड़ी दिक्कत आ रही थी।

इस मौके एस एस पी अजय गांधी ने बताया कि सोना नाम की महिला है जो नशा तस्करी करती थी ओर उसने इलिगिल तोर पर यह घर बनाया था ओर नगर निगम के कर्मचारी यहां पर पहुंचे और हमे भी यहां पर बुलाया गया था मदद के लिए पहुंचे हैं वहीं सोना अभी जेल में है और उस पर 10 मामले दर्ज है। गौर हो कि पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ छेड़ा गया यह अभियान सिर्फ़ अपराधियों को चेतावनी ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ा संदेश है कि अब नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस कार्रवाई से यह साफ़ हो गया है कि नशा तस्करी से कमाए गए ग़ैर-क़ानूनी धन पर खड़ी की गई कोई भी इमारत, कोई भी संपत्ति अब सुरक्षित नहीं रहेगी। SSP अजय गांधी का कहना है कि यह कदम युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखने की दिशा में बेहद जरूरी है। प्रशासन और पुलिस का यह संयुक्त अभियान समाज में नई उम्मीद की किरण लेकर आया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि सभी मिलकर नशामुक्त, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य वाला पंजाब बनाने में सहयोग करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *