Haryana News: एक्शन में आए SP, सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

Written by

in

करनालः हरियाणा विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद राज्य पुलिस ने मीडिया घरानों से अपराधियों को महिमा मंडित किए जाने वाली खबरों के प्रकाशन पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देश पर एडीजीपी की ओर से सभी मीडिया संस्थानों को इस संबंध में परिपत्र जारी किया गया है और साथ ही विधानसभा में पारित प्रस्ताव का हवाला देते हुए कहा गया है कि अपराधियों को खबरों में महिमा मंडित किए जाने से युवाओं को गलत राह पर चलने का मौका मिलता है, जो कि समाज के लिए घातक है।

वहीं करनाल के एसपी गंगाराम पूनिया के निर्देशानुसार सिविल लाइन थाना के प्रभारी रामलाल ने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारी को आदेश दिए गए हैं कि जिले में क्राइम ग्राफ को रोकने के लिए और हुड़दंगबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए।

जिसको लेकर आज थाना प्रभारी रामलाल ने जिला सचिवालय के नजदीक ओर कर्ण केनल क्षेत्र में अभियान चलाया और लोगों से वाहनों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जल्द हटाया जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि जो व्यक्ति ट्रिपल राइडिंग बगैर नंबर प्लेट और गाड़ियों में ब्लैक कलर के फिल्म ओर देर शाम गाड़ियों में शराब का सेवन करने वाले के खिलाफ पुलिस अब सख्ती करती नजर आएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *