Punjab News: 3 किलो हेरोइन और हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी तस्कर ‘बिट्टू चाचा’ से जुड़े तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः क्राइम की वारदातों के खिलाफ देहाती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना रामदास की पुलिस और सीआईए स्टाफ की सांझा कार्रवाई के दौरान एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 किलो हेरोइन, 2 पिस्तौल और 100 रौंद बरामद किए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहाती आदित्य ने बताया कि गुरदीप सिंह कुछ समय से पाकिस्तानी तस्कर बिट्टू चाचा के संपर्क में था और उनसे अब तक दो बड़ी खेपें भारत मंगवा चुका है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि उसने देहात इलाके के पास ये पिस्तौल छिपाए हुए थे। आरोपी द्वारा सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशे और हथियारों की सप्लाई की जा रही थी। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी के नेटवर्क से भी संबंध होने की जांच की जा रही है।

आज उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि और पूछताछ कर उसके सभी नेटवर्क और असली मास्टरमाइंड का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने यह भी खुलासा किया कि गुरदीप सिंह पहले मलेशिया में रहता था और 2024 में वापिस भारत आकर खेती करने लगा था। लेकिन उसने भोले-भाले और बेरोज़गार युवकों को लालच देकर अपने जाल में फंसाया और उनसे गैरकानूनी कार्य करवाए। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि और युवा इस जाल में न फंसें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *