भारत को मिली ऐतिहासिक सफलता, लॉन्च की रेल आधारित AgniPrime Missile

Written by

in

नई दिल्ली: भारत को ऐतिहासिक सफलता मिली है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने इंटरमीडिएट रेंज की अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। खास बात यहां यह है कि इस मिसाइल को ट्रेन से लॉन्च किया गया है। अग्नि प्राइम रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से इसे छोड़ा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद इसकी जानकारी दी है।

एक्स पर राजनाथ सिंह ने शेयर की पोस्ट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक पोस्ट के जरिए अग्नि प्राइम मिसाइल को लेकर जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – ‘भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह अगली पीढ़ी की मिसाइल लगभग 2000 किलोमीटर तक दूरी तक मार करने में सक्षणम होगी और इसमें कई उन्नत विशेषताए भी शामिल की गई है। पहली बार इस तरह का परीक्षण खास तौर पर तैयार किए गए रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया है’।

सफल रहा परीक्षण

रक्षा मंत्री ने बताया कि इसका परीक्षण सफल रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए डीआरडीओ को सफल परीक्षण के लिए बधाई भी दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि – डीआरडीओ स्ट्रैटजिक फॉर्सेज कमांड और सशस्त्र बलों को अग्नि प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण पर हार्दिक बधाई। आगे रक्षा मंत्री ने कहा कि इस सफल परीक्षण से भारत अब उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है जो रेल प्रणाली के जरिए भी मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता रखते हैं।

मिसाइल की खासियत

अग्नि प्राइम मिसाइल 2000 की किलोमीटर की रेंज तक मारने में सक्षम होगी। इसमें सबसे बड़ी खासियत यह है कि रेल नेटवर्क के साथ यह चल सकती है। इसको देश के किसी भी बॉर्डर में बहुत ही कम समय में आसानी तक पहुंचाया जा सकता है। यह रड़ार से बचाने के लिए भी काफी हद तक सक्षम रहेगी। यह मिसाइल कई और सुविधाओं से बनाई गई है। इसका नेविगेशन सिस्टम भी बहुत अच्छा है। इससे दुश्मनों के ठिकानों पर सटीक निशाना लगाया जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *