Punjab News: जिंदगी की जंग हारा 8 वर्षीय अभिजोत, CM Mann ने किया था ऐलान, देखें वीडियो

Written by

in

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी श्रद्धांजलि

अमृतसरः अजनाला के गांव तलवंडी रायदादू का रहने वाला 8 साल का मासूम अभिजोत अब इस दुनिया में नहीं रहा। किडनी की बीमारी से ग्रस्त अभिजोत पिछले कई महीनों से अस्पतालों के चक्कर काटता रहा, लेकिन बाढ़ के दौरान गांव में पानी भर जाने के कारण वह इलाज से वंचित रह गया। पानी में घिरा परिवार बेबसी की नज़रों से अपने लाल को देखता रहा। जब यह खबर सरकार तक पहुंची, तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद अभिजोत के इलाज की ज़िम्मेदारी उठाई।
पंजाब सरकार, खालसा एड और सोनू सूद की ओर से रेस्क्यू टीमों ने उसे घर से बाहर निकालकर चंडीगढ़ पीजीआई पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन अभिजोत की नाज़ुक हालत ने आखिरकार उसे जीवन की लड़ाई हारने पर मजबूर कर दिया। इस घटना को लेकर परिवार में मातम छा गया है। मां और दादी का बुरा हाल हैं और लगातार रो रही हैं। दादी, जो उसे हर अस्पताल लेकर गईं, आज भी रोते हुए कह रही हैं, “मेरा अभिजोत हर बार घर जाने की जिद करता था, पर अब वह हमेशा के लिए घर आ गया… चुपचाप।” सामाजिक कार्यकर्ता और फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस परिवार के प्रति दुख व्यक्त किया और बच्चे को अपनी श्रद्धांजलि दी। गांव के लोगों का कहना है कि अभिजोत सभी घरों में खुशियां बांटने वाला बच्चा था। उसकी मासूम मुस्कान ने हर किसी के दिल को छू लिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *