Punjab News: Branded Company का Mark लगाकर लोगों से ठगी करते 2 नामी कारोबारी गिरफ्तार, मामला दर्ज

Written by

in

लुधियानाः जिले में थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी का जाली मार्का लगाकर बैरिंग तैयार करके बेचने वाले दो नामी कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से 7472 बैरिंग बरामद हुए हैं। पुलिस ने न्यू दिल्ली के खुशमीत सिंह की शिकायत पर विजय शर्मा, विजय बैरिंग कंपनी और रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच अफसर के मुताबिक आरोपी विजय शर्मा की प्रताप चौक से ढोलेवाल की तरफ जाते हुए विजय बैरिंग के नाम से फर्म है, रणजीत सिंह की पॉपुलर बैरिंग के नाम से फर्म है। जबकि खुशमीत सिंह कियोन आउटसोर्सिंग कंपनी में रिसर्च अफसर है।

उन्हें सूचना मिली थी दोनों आरोपियों द्वारा एक्टीबोलगेट एसकेएफ कंपनी का जाली मार्का लगाकर बैरिंग तैयार किए जा रहे हैं। जबकि उन्हें मार्केट में असली बताकर बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *