Jalandhar News: घर में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते जैना नगर में महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार महिला डिप्रेशन में चल रही थी और उसने संदिग्ध अवस्था में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान 51 वर्षीय हिना निवासी जैना नगर के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार हिना पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थी और बीमारी के चलते वह डिप्रेशन में रहती थी।

कुछ दिन पहले ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिली थी। घटना के दौरान वह घर पर अकेली थी, तभी उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हिना का पति अश्वनी कुमार जब घर लौटा तो उसने हिना का शव फंदे से लटकता देखा, जिसके बारे में उसने इलाके के लोगों और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना भार्गव कैंप के प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि उनकी टीम को दोपहर कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि जैना नगर में महिला ने फंदा लिया है।

जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे तो पता चला हिना पिछले लंबे समय से बीमारी के चलते परेशान चल रही थी और रोजाना डिप्रेशन में रहती थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हिना के मायके पक्ष ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से बीमार थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और मृतका के भाई राजकुमार के बयानों पर बीएनएस 194 के तहत कार्रवाई की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *