Punjab News: ICICI Bank के बाहर बाइक सवारों ने मैनेजर को मारी गोली, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटना सामने आ रही है। वहीं फिरोज गांधी मार्केट स्थित आइसीआइसीआइ बैंक के बाहर देर रात बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने बैंक मैनेजर को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं घायल बैंक मैनेजर को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद डीएमसी अस्पताल में रैफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि गोली बैंक मैनेजर के दाएं बाजू पर लगी है। मामले की सूचना थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में इलाज के दौरान बैंक मैनेजर विशाल बांसल ने बताया कि वह पक्खोवाल रोड स्थित विशाल नगर में रहता है। फिरोज गांधी मार्केट में स्थित आइसीआइसीआइ बैंक में बतौर जोनल मैनेजर तैनात है। वीरवार की रात वह रोजाना की तरह बैंक से छुट्टी के बाद बैंक के बाहर अपनी गाड़ी में लैपटॉप व अन्य सामान रख रहा था। इस दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उस पर गोली चला दी।

हमलावरों ने एक गोली चलाने के बाद दूसरी गोली चलानी चाहिए तो उनकी बंदूक मिस कर गई। तभी विशाल ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लोग एकत्रित हो गए और भीड़ को देख हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना मिलने के बाद फिरोज गांधी मार्केट में भगदड़ मच गई और घायल विशाल को उसके साथियों ने तुरंत गाड़ी में बैठा सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पहुंचे घायल के साथियों ने बताया कि उन्हें घटनास्थल से एक खोल बरामद हुआ है। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में डॉक्टर के अनुसार घायल विशाल के गोली आर पार हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *