Punjab News: प्रवासी के खोखे को लगाई आग, 2 निहंगों पर लगे आरोप

Written by

in

अमृतसरः जिले के गिलवाली गेट में आज प्रवासी के खोखे को आग लगाने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर प्रवासी ब्रजराज चौरसिया का कहना हैकि उसका 12 हजार रुपए का नुकसान हो गया है। प्रवासी ने आरोप लगाए है कि 2 निहंगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वह यहां पर रोजी-रोटी कमा रहा हैं, लेकिन इस घटना में उसका सब कुछ बर्बाद हो गया।

ब्रजराज चौरसिया का आरोप है कि 2 निहंग लंबे समय से उनसे पैसे की मांग कर रहे थे। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो गुस्से में आकर निहंगों ने उनके खोखे में आग लगा दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस घटना को लेकर प्रवासी भाईचारे ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़ित के रिश्तेदार राजीव कुमार ने बताया कि उक्त निहंग अक्सर स्थानीय दुकानदारों से पैसे मांगते हैं और मना करने पर धमकी देते हैं। राजीव कुमार ने पुलिस से सुरक्षा की अपील की है। उसने कहा कि पंजाब में प्रवासी डर-डर कर काम कर रहे हैं। दूसरी ओर घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *