Punjab News: सुलझी Double Murder की गुत्थी, बेटा गिरफ्तार

होशियारपुरः गढ़शंकर में एनआरआई सहित केयर टेकर महिला के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मृतक मनजीत कौर के बेटे ने ही घटना को अंजाम दिया था। जानकारी के अनुसार मनदीप सिंह दीपा पुत्र लखविंदर सिंह निवासी बथान, थाना नूरमहल, जिला जालंधर हाल निवासी मोरांवाली, थाना गढ़शंकर ने अपने दो-तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर अपनी मां मनजीत कौर व एनआरआई संतोख सिंह की हत्या की थी।

हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में मनदीप सिंह और उसके दो-तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले गढ़शंकर के नामी गांव मोरांवाली में एनआरआई व्यक्ति और उसके घर की केयरटेकर महिला की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। लाशों से आ रही बदबू के कारण हत्या कुछ दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय संतोष सिंह पुत्र ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। मृतक संतोष कनाडा में रहता है और लगभग 3 महीने से गांव में रह रहा था।

मृतक महिला की पहचान 46 वर्षीय मनजीत कौर पत्नी लखविंदर सिंह निवासी गांव बांठ (नूरमहिल) के रूप में हुई है। महिला संतोष सिंह के घर में केयरटेकर के रूप में काम कर रही थी। यह मामला उस समय पता चला जब सुबह मनजीत कौर के नूरमहिल से आए भाई ने मकान को बाहर से बंद देखा। इस दौरान जब वह दीवार फांदकर अंदर गया तो देखा कि घर के अंदर संतोष सिंह और मनजीत कौर की लाशें पड़ी हुई थीं, जिन पर तेजधार हथियारों के निशान थे। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *