बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे BJP MLA और MP पर हुआ हमला, हुए लहूलुहान; तोड़ीं गाडी, देखें वीडियो

Written by

in

नागराकाटाः उत्तर बंगाल के नागराकाटा में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए पहुंचे बीजेपी विधायक शंकर घोष और सांसद खगेन मुर्मू पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह जख्मी बीजेपी नेताओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, बीजेपी नेताओं ने इस हमले को सत्तारूढ़ टीएमसी की साजिश बताया है। जलपाईगुड़ी में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला हुआ है।

हमले में बीजेपी नेता बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उनके सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे उनका पूरा चेहरा लहूलुहान हो गया है। दरअसल, बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू का काफिला गुजर रहा था। तभी भीड़ ने उनपर पत्थर, चप्पल, जूते और लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान खगेन के सिर पर चोट आई, लेकिन विधायक शंकर घोष बाल-बाल बच गए।

दरअसल, घटना के दौरान विधायक जब वहां से निकलने लगते तो भीड़ ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया है, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बीजेपी विधायक शंकर घोष ने हमले के लिए ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को दोषी ठहराया है। शंकर घोष का कहना है कि यह हमला टीएमसी की सोची-समझी साजिश है। मगर, इस तरह के हमलों से बीजेपी के सेवा कार्य नहीं रोके जा सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *