गले में फंसा चाकू, खून से लथपथ अकेला अस्पताल पहुंचा पीड़ित, डॉक्टर व नर्स हुए हैरान

Written by

in

बेंगलुरु: केरल के कासरगोड में लड़ाई के दौरान व्यक्ति के गले पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में लहूलुहान पीड़ित पीड़ित अकेला ही अस्पताल पहुंच गया। ऐसे में खून से लथपथ पीड़ित को अकेले अस्पताल में देख डॉक्टर व नर्स हैरान रह गए। दरअसल, व्यक्ति के गले में चाकू धंसी हुई थी और काफी खून बह रहा था। इस दौरान अस्पताल प्रशासन में घटना को लेकर हड़कंप मच गया।

पीड़ित की पहचान 36 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की 2 गाड़ियां भी जब्त कर ली। अनिल ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी बात पर एक व्यक्ति से बहस हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने अनिल को चाकू घोंप दिया। दरअसल, अनिल कुमार कासरगोड में ही मछली व्यापारी का काम करता हैं।

अनिल के अनुसार, देर रात को उसे एक फोन आया और आरोपी ने वित्त झगड़े के कारण उसे सीथनगोली गांव आने के लिए कहा। जब अनिल सीथनगोली पहुंचा, तो आरोपी ने उसपर हमला कर दिया। अनिल को चाकू मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें वो दर्द से कराहते नजर आ रहा है। हमले के बाद अनिल फौरन मंगलुरु स्थित अस्पताल के लिए भागा। इस दौरान चाकू उसके गले में ही फंसा हुआ था। मंगलुरु अस्पताल में अनिल का इलाज चल रहा है। चाकू लगने से अनिल के गले में गहरा घाव हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *