कल से शुरु होगा कार्तिक महीना, मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा, जरुर करें ये काम

Written by

in

धर्म: हिंदू धर्म में कार्तिक महीना बहुत ही पावन माना जाता है। यह चातुर्मास का अंतिम महीना होता है। इसी समय सभी देव तत्व बहुत मजबूत होते हैं। इसलिए इस दौरान धन और धर्म से जुड़े प्रयोग किए जाते हैं। इस महीने में तुलसी का रोपण और विवाह भी बहुत शुभ माना जाता है। इशके अलावा इस दौरान दीपदान और दान करने से भी शुभ फल मिलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक का महीना 8 अक्टूबर 2025 से लेकर 5 नवंबर 2025 को खत्म होगा।

इस महीने में क्या न करें

कार्तिक के महीने में स्निग्ध चीजें और मेवे खाने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा ऐसी चीजें जो गर्म हो और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखें उनका सेवन करना चाहिए। इस महीने में दाल खाने के लिए भी मना किया जाता है। इसके अलावा इस दौरान सूर्य की किरणों में स्नान करना उत्तम बताया गया है। इस महीने में दोपहर में सोने पर भी मनाही बताई गई है।

घर में लगाएं तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा बहुत ही विशेष माना जाता है। इसमें औषधीय के साथ-साथ दैवीय गुण भी मौजूद होते हैं। पुराणों में तुलसी को भगवान विष्णु के रुप शालिग्राम की पत्नी कहा गया है। पौराणिक कथाओं की मानें तो भगवान विष्णु ने छल से इनका वरण किया था तभी से श्री हरि भगवान को शालिग्राम के रुप में पूजा जाता है। कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करना और इसका पौधा घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

दीपक जलाएं

इस पूरे महीने में तुलसी के पास घी या फिर तिल के तेल का दीपक जरुर जलाएं। खासतौर पर कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा तिथि वाले दिन यह उपाय जरुर करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

जल चढ़ाएं

रोज सुबह नहाने के बाद तुलसी को इस पूरे महीने में जल चढ़ाएं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा भी आपको मिलेगी। तुलसी मां को जल चढ़ाते समय ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें।

मंत्रों का करें जाप

इस महीने में तुलसी की माला धारण करना या फिर तुलसी मां के मंत्रों का जाप करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस उपाय को दूर करने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और मानसिक शांति भी मिलती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *