PM Modi ने जवानों सहित देशवासियों को दी दीपावली पर हार्दिक बधाई, देखें live

Written by

in

नई दिल्लीः आज पूरे देश में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते सभी को दीवाली की बधाई दी है।

एक्स पर पीएम ने लिखा कि सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है। भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक, दीपावली बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक हैय पूरे देश में अपार उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दीपावली का यह पावन पर्व आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *