इंसानियत शर्मसार ! दीपावली के दिन बेटे ने किया मां का कत्ल, देखें वीडियो 

Written by

in

चंडीगढ़: दीपावली की सुबह शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब सेक्टर-40 में एक युवक ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुशीला नेगी के रूप में हुई है। हत्या का आरोप मृतका के छोटे बेटे रवींद्र उर्फ रवि पर लगा है, जो यूनिवर्सिटी में कार्यरत बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रवि मानसिक रूप से परेशान था और इसी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे परिवारिक रंजिश या मानसिक अस्थिरता से जुड़ा मामला माना है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *