Punjab News: रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) सहित 2ISI समर्थित आतंकी गिरफ्तार, दहलाने की साजिश हुई नाकाम

Written by

in

अमृतसरः देश भर में दीवाली का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं त्यौहारी सीजन में जिले को दहलाने की साजिश को पुलिस और केंद्रिय एजेंसियों ने मिलकर नाकाम कर दिया है। दरअसल, देहात पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर खुफिया कार्रवाई में 2 आतंकी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महकदीप सिंह उर्फ महक और आदित्य उर्फ आधी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) भी बरामद किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये दोनों आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एक ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जिसने इन्हें यह खतरनाक हथियार मुहैया कराया था। इसके अलावा, इनका संपर्क फिरोजपुर जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की से भी था। सूत्रों के मुताबिक, इस RPG का इस्तेमाल एक निर्धारित आतंकी हमले में किया जाना था। इस संबंध में पुलिस स्टेशन घरिंडा, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए जांच जारी है।

डीजीपी ने कहा एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान की ISI द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और संगठित अपराध के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के अपने मिशन पर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पंजाब में शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *