Punjab News: श्री दरबार साहिब पहुंचे पूर्व मंत्री कुलदीप धालीवाल, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः दिवाली और बंदी छोड़ दिवस के पवित्र अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल सचखंड श्री दरबार साहिब माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरु रामदास जी के चरणों में अरदास की कि पंजाब सदैव रंगीन और खुशहाल रहे तथा सूबे में सुख-शांति बनी रहे।

मीडिया से बातचीत में धालीवाल ने कहा कि बाढ़ के बाद वे आज पहली बार दरबार साहिब नतमस्तक हुए हैं। गुरु रामदास जी के चरणों में उन्होंने विशेष अरदास की कि बाढ़ पीड़ित परिवारों के जीवन में फिर से खुशहाली लौटे। इस साल कई लोग अपनी दिवाली खुशी से नहीं मना पाए, क्योंकि बाढ़ ने उनकी जिंदगी अस्त-व्यस्त कर दी।

धालीवाल ने कहा कि मेरी अरदास है कि अगली दिवाली तक जो भी बाढ़ पीड़ित परिवार हैं, वे दोबारा खड़े हों और खुशियों के साथ यह त्योहार मनाने योग्य बनें। दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रघुवीर सिंह से भी उनकी मुलाकात हुई और उन्होंने उनसे भी बाढ़ प्रभावित लोगों की भलाई के लिए अरदास करने का अनुरोध किया। धालीवाल ने कहा कि बंदी छोड़ दिवस और दिवाली का संदेश यही है कि दुखों से मुक्ति और खुशहाली की ओर कदम बढ़ाए जाएं। उन्होंने कहा कि वे आशा करते हैं कि अगले साल हर पंजाबी के घर में खुशी और उजाला हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *