दिवाली पर गौर सिटी, सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी सहित 5 जगहों में लगी आग, देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्लीः ग्रेटर नोएडा में दिवाली के अवसर पर आग लगने की 5 घटनाएं सामने आईं। बिसरख थाना क्षेत्र की विभिन्न सोसाइटियों में ये आग फ्लैटों की बालकनी में लगी, हालांकि इनमें कोई जनहानि नहीं हुई। ये घटनाएं ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी, सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी, निराला एस्टेट, फ्यूजन होम्स और स्प्रिंग मेडोज जैसी सोसाइटियों में हुईं। जिसमें से सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी के एक फ्लैट में भी आग लगी है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਗ੍ਰੇਟਰ ਨੋਇਡਾ ਵੈਸਟ ‘ਚ ਦੀਵਾਲੀ ਰਾਤ 5 ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਅੱਗ ਦੇ ਮਾਮਲੇ

मिली जानकारी के अनुसार सुपरटेक केपटाउन सोसायटी के टॉवर सीवी2 के फ्लैट 506 में आग थी। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा हैकि अन्य सभी जगह आग हल्की-फुल्की थी और समय रहते उस पर काबू पा लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, इन घटनाओं में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। अलग-अलग जगह पर हुई यह सभी घटनाएं ज्यादातर दीपावली के पटाखे की वजह से हुई।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *