Haryana News: ठगी करने वाले Professor को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला: पुलिस ने बंटी और बबली नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इकनॉमिक्स सेल की टीम ने देर रात दोनों को गिरफ्तार करते हुए कामयाबी हासिल की थी। ये दोनों ही अमीर और एनआरआई लोगों के साथ पहले दोस्ती करके उनका विश्वास जीतते थे। इसके बाद उनको एक नकली कंपनी में पैसे कमाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करते थे।

ठगी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे। अब हाल ही में दोनों आरोपियों ने सेक्टर-9 पंचकूला में रहने वाली पारुल शर्मा और उनके पति को निवेश का झांसा देकर 2 करोड़ रुपये की ठगी मांगी। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने पहले पारुल शर्मा के साथ दोस्ती की क्योंकि पारुल के पति अमेरिका में बिजनेस करते हैं। आरोपियों ने पता लगाया कि पारुल के साथ ठगी करके उन्हें पैसा मिल सकता है।

सेक्टर-9 के रहने वाली पारुल शर्मा और उनके पति को दोनों आरोपियों ने खुद को एक बड़ा कारोबारी बताया। उन्होंने पारुल और उसके पति को परम एग्रो फ्रेश और सहलोत इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निवेश करते हुए भारी मुनाफा दिलवाने का झांसा दिया था। पुलिस ने इस मामले में परमंदिर कौर और उसके पति कपूर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

शिकायतकर्ता पारुल ने बताया कि उनके पति की पहचान परमंदिर कौर और उसके पति कपूर सिंह से 2022 में हुई थी। दोनों आरोपियों ने पारुल शर्मा को बड़ा कारोबारी बताया और अपनी कंपनी में मुनाफा देने का लालच दिया। उन्होंने विश्वास दिलवाया कि हम आपकी कारोबार में मदद करेंगे।

इसके बाद पारुल शर्मा के पति हेमंत शर्मा से जी पे, बैंक ट्रांसफर और आरटीजीएस के जरिए लाखों रुपये मंगवा लिए। बाद में मुनाफे का झांसा देकर दोनों ने और ज्यादा रकम की मांग रखी और बैंक से लिए गए लोन की राशि भी अपने खातों से ट्रांसफर करवा ली। पारुल शर्मा ने एग्रो फ्रेश और सहलोत इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में करीबन 2 करोड़ रुपये निवेश किए।

बार-बार पैसे मांगने पर दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता को धमकी दी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि आरोपी कपूर सिंह सेक्टर-14 के गर्ल्स कॉलेज में प्रोफेसर की नौकरी कर रहा है। वहीं आरोपी पत्नी परमिंदर कौर सेक्टर-1 में प्रोफेसर की नौकरी कर रही है। प्रोफेसर की पत्नी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं पुलिस ने आज आरोपी कपूर सिंह को कोर्ट में पेश करके अंबाला भेज दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *