Punjab News: तारीख देखकर लौट रहे युवक को बाइक सवार हमलावारों ने मारी गोली, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुर। जिले में तारीख देखकर लौट रहे युवक को अज्ञात बाइक सवारों द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि तारीख देखकर लौट रहे युवकों को अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावरों ने गोली मार दी। यह घटना फिरोजपुर के जीरा रोड की है।

जानकारी के अनुसार तलवंडी भाई निवासी कुलबीर सिंह अपने कुछ साथियों के साथ फिरोजपुर एसडीएम कोर्ट में तारीख पर आया था। जब वह तारीख देखकर लौट रहा था, अज्ञात हमलावारों ने रास्ते में उसे रोक लिया गया। जैसे ही वह गाड़ी से उतरा, उसका पीछा कर रहे बाइक सवारों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे एक गोली उसके पैर में लग गई। इसके तुरंत बाद बाइक सवार हमलावार वहां से फरार हो गए। इसके बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *