Haryana News: 480 ग्राम चरस समेत आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला: क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने हिमाचल प्रदेश के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 480 ग्राम चरस बरामद की गई है।

इस मामले पर जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 3 नवंबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने गश्त की थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक सेक्टर-1 स्थित सूरज थिएटर की पार्किंग में चरस सप्लाई के लिए खड़ा है।

सूचना मिलने के बाद टीम के इंचार्ज मुकेश सैनी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपक कुमार हिस्टा पुत्र ईश्वर दास जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है। दीपक की उम्र 27 साल है।

थाना सेक्टर-7 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इंचार्ज मुकेश सैनी ने बताया कि अभी तक पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी हिमाचल प्रदेश से चरस लाकर ट्राइसिटी क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचने के उद्देश्य से आया था।

वह ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में आज पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जा पाए कि वह यह नशा किस सप्लायल से लाता था और इसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *