कुटलैहड़ भाजपा किसान मोर्चा के दोनों मंडलों में हुआ कार्यकारिणी का विस्तार

Written by

in

कुटलैहड़ से देवराज राणा वॉट तो डेरा बाबा रूद्रानंद से हर्ष कौशल बने उपाध्यक्ष:भुट्टो ने दी शुभकामनाएं ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी कुटलैहड़ मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजय शर्मा ने अपनी मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने और किसान वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने के उद्देश्य से यह नई टीम गठित की गई है।विजय शर्मा ने जानकारी दी कि कुटलैहड़ मंडल में उपाध्यक्ष के रूप में निर्मल सिंह, राजेश पुरी (लठियानी) और देवराज राणा (वोट बंगाणा) को दायित्व सौंपा गया है। महामंत्री का कार्यभार मनोज कुमार और विकास विक्की (बही) संभालेंगे। कोषाध्यक्ष के पद पर संजीव कुमार (डोह) को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिव के रूप में सूरम सिंह (ककराना), अशोक कुमार, विपन कुमार (मंडली) और यशपाल सिंह (डूमखर) को नियुक्त किया गया है। प्रवक्ता की जिम्मेदारी राज कमल निभाएंगे। आईटी संयोजक सुरेश पुरी, सह संयोजक चैन सिंह, सोशल मीडिया संयोजक कमल किशोर तथा सह संयोजक विजय कुमार बनाए गए हैं। इसके अलावा सदस्य के रूप में विपन कुमार, शिव दयाल, राजिंदर कुमार शर्मा, महेन्द्र पाल (बंगाणा) और जीत कुमार (भुगड़ियान) को शामिल किया गया है। वहीं डेरा बाबा रूद्रानंद भाजपा मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष सोढ़ीराम ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद पर मोहिंदर पाल, तिलकराज, हर्ष कौशल, सोढ़ीराम शर्मा और बलवान सिंह को दायित्व दिया गया है। महामंत्री के रूप में राजेश कुमार और सुरेश पंडित नियुक्त हुए हैं, जबकि कोषाध्यक्ष का कार्यभार अभिषेक शर्मा संभालेंगे। सचिव पद पर महेश शर्मा, बलराम, राजेश कलिया, विकास शर्मा और राजेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में होशियार सिंह, सतीश कुमार, राजीव कुमार, पुरण सिंह, दिनेश कुमार, बलराज कुमार, राजेश कुमार, हरिमोहन, छज्जू राम, हकीकत राय, बलकार सिंह, बलविंदर सिंह, बलदेव सिंह, रविन्द्र कुमार, नरेश कुमार और नवीन कुमार को शामिल किया गया है।कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, किसानों की समस्याओं को धरातल पर सुलझाने और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए नई टीम पूर्ण निष्ठा से कार्य करेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *