दी रौनखर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के चुनावों में राजेन्द्र सिंह सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

Written by

in

सात वार्डो में ग्यारह उम्मीदवारों ने किया था नामांकन,चार ने लिया वापिस,सर्व समति से बने सात निदेशक

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दी रौनखर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के चुनाव वीरवार सुबह समिति प्रांगण में बड़े ही शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुए। सोसाइटी के सचिव प्रवीण शर्मा ने बताया कि वीरवार सुबह 10 बजे शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में खरयालता और डीहर पंचायतों के विभिन्न वार्डों से आए सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समिति के कुल 11 पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान गहन चर्चा और विचार-विमर्श के बाद अंततः तलमेहड़ा गांव के राजेन्द्र सिंह को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष चुना गया। राजेन्द्र सिंह की सर्वसम्मति से हुई जीत को लेकर उपस्थित सदस्यों ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत करते हुए बधाई दी और समिति के विकास के लिए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।इसके साथ ही अन्य पदों पर भी चयन किया गया।

बही वार्ड से सुखदेव सिंह को उपाध्यक्ष, बडोआ से रोशन लाल शर्मा को कोषाध्यक्ष, जबकि चंबोआ के मुनीश शर्मा, राजपुरा के अमर सिंह, और डीहर से बतन चंद को समिति सदस्य चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुल 11 सदस्यों में से चार सदस्यों ने अपने नामांकन पत्र स्वेच्छा से वापस ले लिए, जिससे शेष पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस अवसर पर खरयालता पंचायत के प्रधान अशोक शर्मा, दी रौनखर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के सचिव प्रवीण शर्मा, राजेश साहनी, सुरेश सरोआ, हनीश शर्मा, मुकेश शर्मा, और अश्वनी भाटिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व समिति सदस्य मौजूद रहे। सभा में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समिति ग्रामीण क्षेत्र के किसानों और सदस्यों की आर्थिक स्थिति सुधारने में अहम भूमिका निभाती रही है।

सभी ने आशा जताई कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में समिति क्षेत्र के किसानों की बेहतरी के लिए और अधिक प्रभावी कार्य करेगी।अध्यक्ष चुने जाने के बाद राजेन्द्र सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह पारदर्शिता, ईमानदारी और सेवा भाव से समिति के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान और कृषि उपकरणों व उर्वरकों की सुगम उपलब्धता को प्राथमिकता दी जाएगी। चुनाव के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने आपसी एकता और सहयोग की भावना से समिति को एक मिसाल बनाने का संकल्प दोहराया। पूरा माहौल उत्साह और लोकतांत्रिक सौहार्द से ओतप्रोत रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *