Punjab News: सुबह-सुबह बोरी से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के दुगरी इलाके में स्थित आलमगीर बाइपास के पास आज सुबह महिला का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। दरअसल, स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बोरी में शव देखा तो उन्होंने तुरंत इलाके के सरपंच को मामले की सूचना दी। वहीं मौके पर सरपंच ने पहुंचकर देखा कि बोरी से किसी के हाथ जैसी चीज बाहर दिख रही थी। जिसके बाद दुगरी थाना की पुलिस को घटना संबंधी सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी खोली तो अंदर से एक महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि किसी ने रात के समय शव को वहां फेंका है। इलाके के सरपंच संजय तिवारी ने बताया मुझे सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुछ लोगों का फोन आया कि बाइपास के पास बोरी पड़ी है। जब मौके पर पहुंचा तो मामला गंभीर लगा तुरंत पुलिस को सूचित किया। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने कहा की उन्हें 10 बजे के करीब फ़ोन आया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *