Punjab सरकार का बड़ा Action, SSP मनिंदर सिंह Suspend

Written by

in

अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते अमृतसर देहात के एसएसपी मनिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई गैंगस्टरों के खिलाफ समय पर और प्रभावी कदम न उठाने को लेकर की गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, एसएसपी के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण मामलों में देरी देखने को मिली थी और गिरोहबंद अपराधों को रोकने में भी लापरवाही की शिकायतें सामने आई थीं। इन रिपोर्टों को गंभीरता से लेते सरकार ने यह कड़ा कदम उठाया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कहा कि राज्य में गैंगस्टरों के खिलाफ चल रहे अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए तुरंत, ठोस और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस कदम को प्रदेश में अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में सरकार की कड़ी मंशा के रूप में देखा जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *