वशिष्ट पब्लिक स्कूल को मिला एक ओर नेशनल अवार्ड

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना नेशनल अवार्ड  से सम्मानित किया गया है। मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में  एजुकेशन टुडे ग्रुप की तरफ से वशिष्ट पब्लिक स्कूल को शिक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह अवार्ड दिया गया । एजुकेशन टुडे ग्रुप एक बहुत बड़ा ग्रुप है जो भारत में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षा संस्थानों को सम्मानित करता है। देशभर के सर्वश्रेष्ठ 500  स्कूलों के सर्वे के बाद हिमाचल प्रदेश का एकमात्र वशिष्ट पब्लिक स्कूल को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया । इस सम्मान को वशिष्ट पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने  ग्रहण किया । सतपाल वशिष्ट ने इस अवार्ड को ग्रहण करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के सहयोग को इस उपलब्धि का आधार बताया।विद्यालय को यह सम्मान नवाचार पूर्ण शिक्षण पद्धतियों, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम, खेल व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन, और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए दिया गया है। अभिभावकों और छात्रों में भी इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है। स्कूल  के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि आगे भी वशिष्ट पब्लिक स्कूल  शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। इस राष्ट्रीय सम्मान के साथ वशिष्ट पब्लिक स्कूल ने एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है, जो आने वाले वर्षों में अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *