SBI बैंक ने अपनी इस सेवा में किया बदलाव, 1 दिसंबर से होगी लागू, ग्राहकों पर ऐसे होगा असर

Written by

in

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी डिजिटल सेवाओं से जुड़ा एक बड़ा अपडेट शेयर कर दिया है। बैंक ने यह घोषणा की है कि 30 नवंबर 2025 के बाद ऑनलाइन एसबीआई और Yono Lite पर Mcash के जरिए पैसे भेजने और क्लेम करने की सुविधा बंद हो जाएगी। 1 दिसंबर 2025 से यूजर्स बिना बेनिफिशरी रजिस्ट्रेशन के Mcash का इस्तेमाल करके पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।

ग्राहकों पर होगा असर

एमकैश (MCash) एक ऐसी सुविधा थी जिसके जरिए एसबीआई के ग्राहक बिना किसी बेनिफिशियरी को रजिस्टर किए सिर्फ मोबाइल या फिर ईमेल आईडी के जरिए पैसे भेज सकते थे। यह सेवा खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद थी जिनको जल्दी या छोटे ट्रांसफर करने थे। प्राप्तकर्ता को एक सिक्योर लिंक और 8 अंकों का पासकोड मिलता था इसके जरिए वह पैसे को अपने किसी भी बैंक अकाउंट में क्लेम कर सकता था।

इस वजह से बंद की जा रही सर्विस

एसबीआई ने अपने वेबसाइट पर यह कहा है कि 30 नवंबर 2025 के बाद यह सुविधा हटा दी जाएगी। ग्राहकों को इसकी जगह पर UPI, NEFT और RTGS जैसे सुरक्षित और एडवांस पेमेंट ऑप्शन इस्तेमाल करने चाहिए। बैंक का उद्देश्यर डिजिटल लेनदेन को और भी ज्यादा सुरक्षित बनाना है और Mcash सिस्टम पुराने डिजिटल ढांचे पर काम करता था। ऐसे में जो लोग इसका इस्तेमाल करके बिना बेनिफिशियरी ऐड किए पैसे भेजते थे उनको अब यूपीआई या आईएमपीसी जैसे ऑप्शन चुनने होंगे। हालांकि जो नए ऑप्शन है वो ज्यादा तेज और सुरक्षित हैं परंतु इसके बंद होने से कुछ लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

अब ऐसे करें पैसे ट्रांसफर

MCash बंद होने के बाद ग्राहकों को यूपीआई, आईएमपीएस और बाकी डिजिटल मोड अपनाने होंगे। सबसे पहले BHIM SBI Pay ऐप में जाकर लॉग इन करें। फिर पे ऑप्शन चुनें। अब VPA, IFSC या फिर QR Code में कोई एक ऑप्शन चुनें। जरुरी जानकारी भर दें। अब डेबिट अकाउंट सेलेक्ट करके टिक मार्क दबाएं। अब यूपीआई पिन डालें और पैमेंट पूरा करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *