खड्ड का फुटबाल टूर्नामेंट स्व. राकेश दत्ता को होगा समर्पित- जय दत्ता

Written by

in

75 वें टूर्नामेंट का 26 दिसम्बर को होगा आगाज़

ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा हरोली के गांव खड्ड में होने वाले वार्षिक फुटबाल टूर्नामेंट का 26 दिसम्बर को आगाज़ होगा। जिसमे जिला ही नहीं बल्कि प्रदेशभर की टीमों सहित अन्य राज्यों की टीमें भी हिस्सा लेंगी। पंडित मोहनलाल दत्त मेमोरियल वेलफेयर टूर्नामेंट ट्रस्ट खड्ड के चेयरमैन जय दत्ता ने बताया कि उन्हें गांव में आयोजित होने वाला 75वां फुटबाल टूर्नामेंट इस बार स्व. राकेश दत्ता को समर्पित होगा। जिन्होंने फुटबाल टूर्नामेंट के लिए अपनी जिंदगी का बहुमूल्य समय दिया था। जय दत्ता ने बताया कि ट्रस्ट की मुख्य सरंक्षक एवं स्व. राकेश दत्ता की धर्मपत्नी पूनम दत्ता के मार्गदर्शन में टूर्नामेंट को सफल बनाया जाएगा। उन्होने बताया कि गांव में फुटबाल के बने स्टेडियम के लिए स्व. राकेश दत्ता का बहुत बड़ा योगदान है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। टूर्नामेंट पूरे नियमों के तहत ही करवाए जाएंगे। देर शाम को कोई मैच नहीं होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *