सिक्योरिटी गार्ड के पदों हेतु साक्षात्कार 18 को

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में सिक्योरिटी गार्ड के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 18 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय ऊना में लिया जाएगा जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, ऊंचाई 5 फुट 7 इंच और वेतन 14 हज़ार 300 से 18 हज़ार 236 रूपये निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, बायोडाटा की कॉपी और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए 72075-00008 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *