Punjab News: होटल में शादीशुदा प्रेमिका को बुलाकर व्यक्ति ने किया कत्ल

Written by

in

अमृतसरः थाना बी डिवीजन के तहत आते शेरांवाला गेट के अधीन आते खुल्लर होटल के कमरे से महिला की लाश बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोप है कि तरनतारन के भिखीविंड के पास रहने वाले गुरमीत सिंह ने वीरपाल कौर का गला दबाकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन के हवाले कर दिया है।

परिवार ने बताया कि पति से विवाद के कारण वीरपाल और गुरमीत में अवैध संबंध बन चुके थे। इसका पता लगने पर परिवार के सदस्यों ने गुरमीत और वीरपाल को कई बार समझाया भी था। लेकिन गुरमीत बाज नहीं आ रहा था। गुरमीत ने वीरपाल कौर को किसी तरह विश्वास में लेकर शेरांवाला गेट के पास खुल्लर होटल में बुला लिया था। वहीं, आरोपी ने कमरा नंबर 104 में मौका मिलते ही वीरपाल कौर की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

भिखीविंड के पास रहने वले इंद्रजीत सिंह ने डिवीजन थाने की पुलिस को बताया कि उसकी बहन वीरपाल कौर की शादी 8 साल पहले रसाल सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद वीरपाल कौर ने दो जुडवां बच्चों को जन्म दिया था। इस बीच वीरपाल और उसके पति रसाल सिंह के साथ झगड़े शुरू हो गए थे। मौका मिलते ही पड़ोस में रहने वाले गुरमीत सिंह ने वीरपाल से नजदीकियां बनानी शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के बाद गुरमीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *