दिल्ली ब्लास्ट के नाम पर ठगी, ATS और NIA बनकर महिला से ठगे 6.66 लाख रुपए, देखें वीडियो

Written by

in

कानपुरः दिल्ली ब्लास्ट मामले में ठगी की घटना सामने आई है। दरअसल, कानपुर में दिल्ली ब्लास्ट के नाम पर महिला को डिजिटल अरेस्ट करके उससे 6.66 लाख ठग लिए गए। हालांकि घटना 9 से 11 नवंबर की है। जब अपराधियों ने महिला को बताया कि वे ‘ATS’ से बोल रहे हैं और आपका परिवार आतंकी गतिविधियों में शामिल है। जिसके बाद परिवार से आरोपियों ने 6.66 लाख रुपए ठग लिए।

इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना को लेकर जब परिवार को पता चला है कि वह डिजिटल अरेस्ट से ठगी का शिकार हुए है तो अब परिवार ने पुलिस को घटना की शिकायत दी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को डिजिटल अरेस्ट करके साइबर ठगों ने 6.66 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने महिला को कहा कि उसका परिवार का नाम आतंकवादी गतिविधियों में पाया जा रहा है।

यह घटना दिल्ली ब्लास्ट के पास हो रही है। महिला अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने 9 नवबंर को एटीएस बनकर फोन किया था। उसके बाद 11 नंवबर को एनआईए बनकर साइबर ठगों ने महिला को फोन किया। महिला ने डर के कारण साइबर ठगों के कहने पर आरटीजीएस के जरिए 6.66 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने परिवार का नाम आतंकी गतिविधियों से हटाने के नाम पर महिला से यह ठगी की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *