निर्माणाधीन मकान का गिरा लेंटर, मलबे में दबे 5 मजदूर, मची भगदड़

Written by

in

ग्रेटर नोएडाः थाना रबूपुरा क्षेत्र के नगला हुकुमसिंह गांव में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, इलाके में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिर गया। इस घटना में कई मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना स्थल पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत मजूदरों को मलबे से निकाला और उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

बताया जा रहा है कि एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल में शटरिंग खोलने का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक मकान का लेंटर गिर गया। इस हादसे में 5 मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने 3 मजदूरों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बाहर निकाला। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेसीबी की मदद से मलवा हटाने का काम चल रहा है। मलबे में दो और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रबूपुरा एसएचओ व पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *