Parineeti-Raghav ने फैंस को दिखाई बेटे की पहली झलक, लाडले का नाम भी किया Reveal

Written by

in

मनोरंजन: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों अपने बेटे के साथ समय बिता रहे हैं। दोनों की खुशियां इस समय दौगुनी हो गई है. परिणीति भी इस समय मां की जिम्मेदारी बड़े अच्छे से निभा रहे हैं। 19 अक्टूबर को उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया था। पेरेंट्स बनने के बाद से दोनों की जिंदगी ही बदल गई है। अब हाल ही में परिणीति और राघव ने अपने बेटे की पहली झलक फैंस को दिखाई है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है।

फैंस को दिखाई बेटे की खास झलक

परिणीति ने 19 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था। ऐसे में उनके फैंस घर में आए नन्हे मेहमान को देखने के लिए एक्साइटेड थे। इंतजार खत्म करते हुए परिणीति ने पहली तस्वीर शेयर कर दी है। इस तस्वीर में राघव चड्ढा और परिणीति अपने बेटे के छोटे-छोटे पैरों को चूमते हुए दिख रहे हैं। दोनों बेटे के प्यार में डूबे हुए दिख रहे हैं। उन्हें देखकर यह साफ पता चल रहा है कि वह इस दिन का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by @parineetichopra

बेटे का नाम किया रिवील

तस्वीर के साथ ही उन्होंने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा कि – ‘जल का रुप, प्रेम का स्वरुप वो है हमारा नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली है। हमने उसका नाम रखा नीर, पवित्र, दिव्य, असीम’। परिणीति और राघव ने अपने बेटे का नाम नीर रखा है। कपल के बेटे पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ ही कई फैंस और सेलेब्स उन्हें आशीर्वाद और दुआएं देते भी नजर आ रहे हैं।

2023 में हुई थी शादी

परिणीति और राघव चड्ढा की मुलाकात लंदन में एक इवेंट के दौरान हुई थी। राघव से मिलते ही परिणीति ने उन्हें अपना दिल दे दिया था। इसके बाद दोनों की कई मुलाकातें शुरु हुई और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद 24 सितंबर 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। अब दोनों कपल पेरेंट्स बन चुके हैं। अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर के लिए वह काफी एक्साइटेड हैं। मां बनने के बाद भी परिणीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और फैंस को अपनी रुटीन शेयर करती रहती हैं। परिणीति अब व्लॉगर भी बन गई हैं। उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरु किया है जिसमें वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती है।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *