Truck और Car की टक्कर मेें 2 की हुई मौ’त, एक गंभीर घायल

Written by

in

पानीपत : सड़क हादसों के मामले लगातार सामने आ रहे है। इस हादासों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। कई बार इन हादसों में कीमती जाने चली जाती है। यह हादसा इसराना के जावरा मोड़ पर गांव शाहपुर के पास बीती रात तो हुआ। जानकारी के अनुसार सीमेंट से भरे ट्रक की कार से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 2 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सत्येंद्र (36 वर्ष) और राजीव के रूप में हुई है। सत्येंद्र प्राइवेट कार ड्राइवर था, जबकि राजीव पुलिस से वीआरएस लेकर चांद नगर रोहतक में रह रहा था। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सुनील निवासी गांव शमचाना के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है तीनों रोहतक से हरिद्वार जा रहे थे। घायल को पहले एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *