Birthday Party में हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, एक युवक की गोली मारकर हत्या, 2 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

ऊनाः शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, बर्थडे पार्टी की खुशियां कुछ ही मिनटों में गम में बदल गई। दरअसल, देर रात कुछ युवक एक निजी होटल में पार्टी कर रहे थे कि इस दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने फायरिंग कर दी जिससे आशु पुरी की गोली लगने से मौत हो गई जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों को डॉक्टरों ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है।

मामले की जानकारी देते एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि लाल सिंगी गांव स्थित होटल रायजादा में बुधवार रात को बर्थडे पार्टी चल रही थी जिसमें युवा कांग्रेस नेता आशु पुरी निवासी संतोषगढ़ और अन्य युवा इकट्ठा हुए थे। पार्टी के बाद आधी रात को केक काटने के लिए सभी युवा होटल के बाहर पार्किंग में पहुंचे। इसी दौरान आशु पूरी का किसी बात को लेकर परविंदर निवासी मराला फतेहपुर व परमिंदर पुत्र जरनेल सिंह गांव बिनेवाल, गुरजीत सिंह मान प्रधान मराला उधयपुर के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि परमिंदर ने फायरिंग कर दी। इस दौरान आशु की गोली लगने से मौक पर मौत हो गई। इसके बाद आशु के साथियों ने गोली मारने वाले परमिंदर और उसके साथियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में परमिंदर और गुरजीत मान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। एसपी यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा गया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच जारी है। वहीं दूसरी और लगातार कुछ दिनों में यह दूसरा गोलीकांड है जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *