Nitish Kumar बने 10वीं बार CM, ली शपथ, देखें live

Written by

in

नई दिल्लीः नीतीश कुमार ने आज बिहार में मुख्यमंत्री पद की 10वीं बार शपथ ली। शपथ ग्रहण के लिए गांधी मैदान में भव्य समारोह किया गया। इस दौरान PM मोदी भी मंच पर पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े भाजपा नेता शपथ पर समारोह में मौजूद थे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके बाद सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। वह दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बने हैं। मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं। डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शपथ लेंगे। कुल 26 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री समेत जदयू के 8, भाजपा के 14 और लोजपा (आर) से 2, रालोमो और हम के 1-1 मंत्री होंगे।

इन लोगों को बनाया गया मंत्री

राज्यपाल के आदेश पर सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *