घर के बाहर बदमाशों ने मचाया उत्पात, हथियार और डंडों से 4 युवकों पर किया हमला

Written by

in

भोपालः युवकों की ओर से जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। जहां 20 के करीब युवकों ने चार युवकों को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार रात सामने आया। पुलिस के मुताबिक विशाखा पति संजीव श्रीवास्तव (50) वाइसरॉय कॉलोनी में रहती हैं। सेज यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। उनका बेटा शेखर और उसके दोस्त आकाश, विशाल और नवल रात करीब दो बजे अरेरा हिल्स गए थे। यहां उनकी कार की टक्कर अन्य कार से हो गई। इस पर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ।

स्थिति बिगड़ने पर शेखर और उसके दोस्तों ने डायल 112 को बुला लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। डायल 112 के स्टाफ ने शेखर और उसके दोस्तों को घर छोड़ दिया। जिन युवकों से शेखर और उसके दोस्तों का झगड़ा हुआ था, वे पीछे-पीछे घर तक पहुंच गए। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे पहले उन्होंने घर के बाहर आकर धमकी दी कि शेखर और उसके साथी घर से निकलें। बाहर आते ही युवकों ने उन पर हमला कर दिया। करीब 20 युवकों ने हथियार और डंडों से चारों दोस्तों को बेरहमी से पीटा। फिर धमकी देकर भाग निकले। सूचना मिलने पर शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और उनको घायल हालत में अस्पताल भिजवाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *