Punjab News: महिला के मर्डर को लेकर SC Commission ने की परिवार से मुलाकात, उचित कार्रवाई के दिए निर्देश, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः पंजाब स्टेट एससी कमीशन चंडीगढ़ के मेंबर गुरप्रीत सिंह इट्टांवाली कुछ दिन पहले हुए एक मर्डर केस में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए उनके घर पहुंचे और एक्शन लेने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने DSP को बुलाया और उचित कार्रवाई करने की बात कही।

जानकारी देते सुखविंदर ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके परिवार पर कुछ जमींदारों ने हमला कर दिया था। दरअसल, उनका हमारे साथ जमीन को लेकर विवाद था और वह हमेशा धमकी देते थे कि हम आपसे जमीन लेकर ही रहेंगे। इसी के चलते कुछ दिन पहले उन्होंने हथियारों सहित उनके परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने पहले उनके परिवार के एक सदस्य को तेजधार हथियार से मारकर मौत के घाट उतार दिया और एक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुखविंदर ने बताया कि उन्होंने मेरे उपर भी हमला किया था और उसे धक्का देकर खेत में फैंक दिया और गाली-गलोज भी की गई। वहीं घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की और कोई भी टीम आरोपियों के घर नहीं गई। जिसके चलते उन्होंने चंडीगढ़ में एससी कमीशन के पास शिकायत दर्ज करवाई।

वहीं मौके पर गांव फत्तूवाला पहुंचे एससी कमीशन के मेंबर गुरप्रीत सिंह इट्टांवाली ने DSP को बुलाया और पीड़ितों को हर हाल में इंसाफ दिलाने की बात की। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी और इसके लिए अभी से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गुरप्रीत सिंह इट्टांवाली ने कहा कि माननीय चेयरमैन एस.सी कमीशन पंजाब जसवीर सिंह गढ़ी के निर्देशों के अनुसार हम शेड्युल्ड कास्ट के लोगों को कमीशन के बारे में जागरूक कर रहे हैं और उनके साथ हो रहे हर अत्याचार की जांच कर रहे हैं।

इस मौके पर डीएसपी सब डिवीजन फिरोजपुर ग्रामीण करण शर्मा, हरमनदीप सिंह, जगमीत सिंह हन्नी, प्रधान गौरा अटारी, देसराज गिल, पीए हरजिंदर सिंह फिरोजशाह आदि मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *