गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह, मेधावी व खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Written by

in

बद्दी/सचिन बैंसल:  गोल्डन वैली स्कल में वार्षिक समारोह मनाया गया। इस मौके पर मेधावी व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नप चैयरमैन चौधरी मदन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हो कर बच्चों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ पारम्परिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संस्कृति: एक अभिव्यक्ति थीम पर आधारित इस समारोह में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता को दर्शाता हुआ शानदार एवं आकर्षक प्रस्तुतीकरण दिया। छात्रों की ओर से प्रस्तुत रामायण, कान्हा जी पर आधारित भावपूर्ण नृत्य-अभिनय, तथा रोमांचक तान्हाजी नृत्य-नाटिका ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में पुरस्कार वितरण भी किया गया, जिसमें शैक्षणिक, खेल तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्य  ऋषु बाला ने विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष  भजन सिंह ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की कि गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल को अब कक्षा 11वीं एवं 12वीं के संचालन के लिए सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हो गई है। यह समाचार सुनकर उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में अत्यधिक खुशी की लहर दौड़ गई।

कार्यक्रम में नाटी और भांगड़ा जैसे ऊर्जावान नृत्यों ने उत्सव को और भी जीवंत तथा रोमांचित कर दिया। समारोह का समापन “वन्दे मातरम्” के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी के मन में देशभक्ति और गर्व की अनुभूति भर दी। बद्दी के गोल्डन वैली स्कूल मे कार्यक्रम पेश करते हुए छात्र- संवाद।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *