Punjab News: कार और बाइक की भीषण टक्कर में चाची-भतीजे की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः अजनाला के गांव भोएवाली के पास आज दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। जहां मोटरसाइकिल सवार चाची-भतीजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला और उसका भतीजा दवा लेने के लिए अजनाला की ओर आ रहे थे। इस दौरान अचानक एक तेज रफ्तार कार के साथ उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर काफी दूर जाकर गिर पड़े।

इस घटना में गंभीर घायल होने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अजनाला थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों के शव अपने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय लवप्रीत सिंह निवासी गांव महलांवाली और 42 वर्षीय सतिंदर कौर के रूप में हुई है।

दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए थाना अजनाला के एसएचओ हरचंद सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि कार ने मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मारी, जिससे दोनों की मौत हो गई। उन्होंने पुष्टि की कि मृतक दोनों आपस में चाची–भतीजा थे और दवा लेने के लिए घर से निकले थे।

एसएचओ हरचंद सिंह ने कहा, कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी वाहन की पहचान की जा रही है और जल्दी ही कार को पकड़कर घटना के पीछे के कारणों की पूरी जांच की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *