Himachal News: अम्व में 11 बोतल शराब व 24 कैन बीयर सहित कार सवार पकड़ा

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते मुबारिक पुर में कार सवार व्यक्ति को 11 वोतल शराब व 24 कैन बीयर सहित कार सवार को पुलिस ने पकड़ा है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई अतुल कुमार अधिकारी पुलिस थाना अम्ब पर आधारित टीम ने मुवारिकपुर चौक में यातायात चैकिंग डयूटी पर तैनात थे तो शक के आधार पर एक कार संख्या (एचपी19-एए-9471)को जांच के लिए रोका तो कार की तलाशी लेने पर 11 बोतल शराब मार्का रॉयल सटैग और 24 कैन बीयर मार्का BUDWEISER बरामद हुई।

जिस पर पुलिस ने कार सवार रोहित कुमार निवासी गांव भंजाल, डाकघर- सुन्काली, तहसील घनारी के विरुद्ध पुलिस थाना अम्ब में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *