Punjab News: टैंकर पलटने से सड़क पर बिखरा डीजल, फिसलकर कई वाहन चालक गिरे, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले के हुसैनपुरा चौक फ्लाईओवर पर आज डीजल से भरा टैंकर पलट गया। जिसके कारण सड़क पर डीजल गिरने से भारी मात्रा में वाहन फिसलते पाए गए। जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ घंटे पहले डीजल से भरा हुआ एक टैंकर पलट गया, जिससे बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया। इसके कारण मोटरसाइकिलों और स्कूटरों के फिसलने की घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया और लगभग 200 से 250 वाहन गिरने की घटनाएं सामने आईं। कई लोगों के गंभीर चोटिल होने की भी पुष्टि हुई है। मौके पर मौजूद राहगीर अजयपाल सिंह ने बताया कि वह एक घंटे से देख रहे हैं, लोग एक के बाद एक गिर रहे हैं।

प्रशासन से निवेदन है कि कम से कम एक-दो घंटे के लिए यह फ्लाईओवर को बंद करके सड़क को सुरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि युवा सेवक लोगों से रुक-रुक कर धीरे चलने की अपील कर रहे थे ताकि और हादसों से बचा जा सके। समाजसेवी ने भी स्थिति की गंभीरता बताते हुए कहा कि डीजल का जमाव साफ नज़र आ रहा है। ऐसे में उन्होंने डीसी और पुलिस प्रशासन से अपील की हैं कि यहां रेत या पानी डालकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए, अन्यथा वाहनों की ब्रेक लगने से आगे-पीछे वाले वाहन लगातार गिरते जा रहे हैं।

दूसरी ओर दमकल विभाग के अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार, उन्हें आग लगने के खतरे को देखते हुए तुरंत मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि डीजल के साथ ट्रांसफार्मर लीकेज का भी खतरा है। ऐसे में उनके द्वारा मिट्टी डाली जा रही है और पानी से फिसलन कम करने की कोशिश कर की जा रही हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा ट्रैफिक को धीरे चलाया जा रहा है और सड़क की सफाई का काम तेज़ी से जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *